* अंबाला की माही और झज्जर की रोमा और तान्य ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान किया हासिल * 92.49 फीसद रहा परिणाम, स्वयंपाठी छात्रों का परिणाम 73.08 फीसद रहा * बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है परिणाम
* अंबाला की माही और झज्जर की रोमा और तान्य ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान किया हासिल * 92.49 फीसद रहा परिणाम, स्वयंपाठी छात्रों का परिणाम 73.08 फीसद रहा * बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है परिणाम
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 फीसदी रहा है।
परीक्षा में 92.49% बच्चे पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का पास रिजल्ट 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 96.28% रहा। रिजल्ट में रेवाड़ी पहले, चरखी दादरी दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, नूंह सबसे फिसड्डी रहा। प्रदेश भर में हिसार के ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतलौड़ा का रोहित टॉप पर रहा जबकि अंबाला के न्यू सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नगला राजपूतां की माही दूसरे वहीं, झज्जर के सीआर सेकेंडरी स्कूल, माजरा डुबालधन की रोमा और इसी स्कूल की तान्या टॉपर लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहीं शामिल हैं। इन्हें 500 में से 497 नंबर मिले हैं।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 271499 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 251110 उत्तीर्ण हुए तथा 5737 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 129249 प्रविष्ठ छात्राओं में से 121566 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 94.06 रही, जबकि 142250 छात्रों में से 129544 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 91.07 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 02.99 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 89.30 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 96.28 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 92.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 92.83 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला रेवाड़ी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर चरखी दादरी, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा नूँह सबसे नीचले पायदान पर रहा।
उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार ने आगे बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 3243 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2370 पास हुए।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2025 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं मर्सी चांस) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 7554 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1193 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 15.79 रही। इस परीक्षा में 4714 छात्र बैठे थे, जिनमें से 688 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 14.59 रही है, जबकि 2840 प्रविष्ठ छात्राओं में से 505 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 17.78 रही है।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 70.23 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 5596 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 3930 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0