सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है
ख़बर ख़ास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए बजट को विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है और राज्य में औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, बायो फार्मा, स्वास्थ्य, ग्रामीण उद्योग, कृषि और खेल क्षेत्र में नई गति लाएगा।
सीएम ने कहा कि इस बजट की तीन मुख्य विशेषताएँ हैं – रफ्तार, क्षमता और सबका साथ। रफ्तार का मतलब है आर्थिक विकास की गति बढ़ाना, क्षमता का मतलब लोगों की काबिलियत निखारना और सबका साथ का मतलब हर क्षेत्र और परिवार तक विकास के अवसर पहुँचाना। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया।
वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनॉमिक रीजन के विकास से हरियाणा के औद्योगिक शहरों जैसे फरीदाबाद, गुरुग्राम और पानीपत में नई ऊर्जा आएगी। एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सीएम ने बताया कि खेलो इंडिया मिशन और 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिलेगी। AI और क्वांटम मिशन में निवेश से गुरुग्राम को ग्लोबल टेक-हब बनने में मदद मिलेगी। डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। स्टार्टअप्स और फंड ऑफ फंड्स योजना से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
महिलाओं के कौशल विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से मातृशक्ति स्वावलंबी बनेगी। बजट में टैक्सटाईल पार्क, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, वन डिस्टिक्ट-वन प्रोडक्ट और Tier-2/3 शहरों के विकास के लिए भी प्रावधान हैं।
सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार बजट के प्रावधानों को राज्य में लागू कर हर नागरिक तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0