हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ.. विवेक जोशी ने आज बैंकर्स से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पी.एम.जे.डी.वाई.) के तहत निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, लोगों को अपने बैंक खातों के लिए नॉमिनी बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाए।