हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाने के प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने आज लाडवा विधानसभा हलका के गांव कनीपला में 33 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाने के प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने आज लाडवा विधानसभा हलका के गांव कनीपला में 33 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाने के प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने आज लाडवा विधानसभा हलका के गांव कनीपला में 33 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री आज लाडवा विधानसभा हलके में अपने धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लिए 35 करोड़ रुपए का बजट जारी किया जा चुका है। गांव कनीपला को विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देते हुए कहा कि इस गांव के लोगों की मांग को पूरा करने के लिए जल्द ही गांव में ही 33 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 5 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
मुख्यमंत्री ने कनीपला गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक महिला की सुनवाई करते हुए एसडीएम को कनीपला में 100-100 वर्ग गज के प्लाटों के सामने गली निर्माण के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0