हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि चरखी दादरी जिला में ओवरलोड वाहन चलाने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेंगे।

कृषि मंत्री ने कष्ट निवारण की बैठक में दिए निर्देश
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि चरखी दादरी जिला में ओवरलोड वाहन चलाने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेंगे।
राणा ने आज चरखी दादरी में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई शिकायतों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि बैठक में कुल 13 शिकायत रखी गई थी जिनमें से सात का समाधान कर दिया गया है और 6 मामलों में जांच सहित अन्य निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस जिला में ओवरलोड वाहनों के चलने को लेकर शिकायत आई है जिसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं कि ओवरलोड वाहनों से सख़्ती से निपटा जाएगा और किसी को भी नियमों एवं कानून के खिलाफ जाते हुए ओवरलोड वाहन चलाने नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार उन्होंने हाल ही में 6 टीमों का गठन किया है जो विशेष तौर पर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने का काम करेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। प्रदेश में नॉनस्टॉप विकास हो रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0