हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है।
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। गंगवा श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला, हिसार में तेरापंत समाज द्वारा आयोजित श्री हरि वाटिका के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने की।
सरकार द्वारा प्रदेश भर में संचालित गौशालाओं को अनुदान देने, उनके आधुनिकीकरण और स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार नियमित रूप से गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, वहीं बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि गोबर गैस, कंपोस्ट खाद और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गौशालाओं को कृषि-आधारित केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे गौ पालन को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इस दौरान मंत्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन उल्लेखनीय रूप से हो रहा है। मुख्यमंत्री की स्पष्ट दृष्टि और समर्पित नेतृत्व से प्रदेश में पारदर्शिता, विकास और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिली है। हरियाणा सरकार की नीतियों ने जहां किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है, वहीं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समन्वित विकास को भी गति प्रदान की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0