हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सीधे उनके घर द्वार पर पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सीधे उनके घर द्वार पर पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
सरकार अन्तोदय की भावना से आमजन के कल्याण के लिए समर्पित
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सीधे उनके घर द्वार पर पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति से संपर्क कर उसकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र पीछे न छूटे।
मुख्यमंत्री रविवार को पिहोवा के गांव चनालहेड़ी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजना का लाभ घर तक पहुँचाने के संकल्प को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सुनते हुए उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कर रही है। श्री सैनी ने कहा कि सरकार अन्तोदय की भावना से आमजन के कल्याण के लिए समर्पित है और विभिन्न कल्याणकारी पहलों के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
गाँव तलहेडी में नागरिकों से मिलने के लिए रुके मुख्यमंत्री
इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गाँव तलहेडी में नागरिकों से मिलने के लिए अपने काफिले को रूकवाया। यहाँ वे ग्रामीणों से मिले और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने क्रमबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वाशन दिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0