हरियाणा सरकार ने बिजली निगमों के प्रबंध निदेशकों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से रिक्त पद के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

खबर खास, चंडीगढ़ :

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के मामले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।
हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी के मामले में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-1 और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 लगाया गया है।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी के मामले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी के मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0