पीडब्ल्यूडी द्वारा 745 किलोमीटर लंबी 22 राज्य सड़कों को दीर्घकालिक रखरखाव
पीडब्ल्यूडी द्वारा 745 किलोमीटर लंबी 22 राज्य सड़कों को दीर्घकालिक रखरखाव
चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ईटीओ ने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निविदा प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने कार्य को करते समय उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखें। इसके अलावा, उन्होंने सड़कों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से पहुँच (एक्सेस) फीस के माध्यम से राज्य के राजस्व की वसूली में तेजी लाने और इसका सही रिकॉर्ड बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हरभजन सिंह ईटीओ ने ये आदेश राज्यभर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किए जा रहे प्रमुख बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को अवगत कराया गया कि अन्य कार्यों के अलावा, विभाग इस समय 532 करोड़ रुपये की लागत से दीर्घकालिक रखरखाव समझौते के तहत कुल 745 किलोमीटर लंबी 22 राज्य सड़कों का उन्नयन कर रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0