शिकायत मिलने पर कुंडली नेशनल हाईवे पहुंची थी डायल-112 ERV टीम; आरोपी चालक मौके से फरार
शिकायत मिलने पर कुंडली नेशनल हाईवे पहुंची थी डायल-112 ERV टीम; आरोपी चालक मौके से फरार
खबर खास | सोनीपत
सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देर रात ड्यूटी के दौरान हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल देवी दयाल के रूप में हुई है, जो डायल-112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) में तैनात थे। पुलिस और परिजनों के अनुसार, रात के समय एक शिकायत मिलने के बाद ईआरवी (ERV) टीम कार्रवाई के लिए निकली थी।
जब टीम कुंडली में नेशनल हाईवे पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि एक वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़ा था, जिससे यातायात में बाधा आ रही थी। हेड कांस्टेबल देवी दयाल उस वाहन को हटवाने और ट्रैफिक सुचारू कराने के लिए ईआरवी से नीचे उतरे।
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आरोपी चालक वाहन समेत तुरंत मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवी दयाल पानीपत के समालखा स्थित नामुंडा गांव के रहने वाले थे। उनके भाई अर्जुन ने बताया कि हेड कांस्टेबल डायल-112 ईआरवी टीम के साथ नाइट ड्यूटी पर थे और शिकायत पर कार्रवाई करने गए थे, तभी यह हादसा हो गया।
कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीमें हिट-एंड-रन में शामिल वाहन की पहचान के लिए हाईवे क्षेत्र के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य सबूतों को खंगाल रही हैं।
इस घटना ने हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों, विशेषकर रात के समय आपातकालीन सेवा और ट्रैफिक प्रबंधन में लगे जवानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0