5 करोड़ रुपये की लागत से मिलीं 310 मोटरसाइकिलें और 2 होंडा एलिवेट गाड़ियां, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार
5 करोड़ रुपये की लागत से मिलीं 310 मोटरसाइकिलें और 2 होंडा एलिवेट गाड़ियां, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
हरियाणा में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पुलिस के लिए 312 नई इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में 310 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें और 2 होंडा एलिवेट गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें होंडा इंडिया फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई ईआरवी के शामिल होने से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों तक सहायता पहले से कहीं अधिक तेजी से पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस व्यवस्था नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करती है।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस की सराहना करते हुए बताया कि जहां देश में पुलिस का औसत रिस्पांस टाइम करीब 18 मिनट है, वहीं हरियाणा पुलिस ने इसे घटाकर मात्र 7 मिनट 3 सेकंड तक पहुंचा दिया है। उन्होंने इसे पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता, बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कार्यशैली का परिणाम बताया।
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम को 60 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट गाड़ी, जबकि फरीदाबाद को 40 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट गाड़ी प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में 210 मोटरसाइकिलें तैनात की जाएंगी। इन वाहनों को संवेदनशील और व्यस्त क्षेत्रों में लगाया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कम से कम समय में मौके पर पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि नई ईआरवी हरियाणा पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगी। वहीं पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने कहा कि मोटरसाइकिल आधारित ईआरवी विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संकरी गलियों में तेजी से पहुंचकर नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0