प्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर रविवार को नौ संगठनात्मक जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी नौ जिलों में निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं जिनमें से 16 में चुनाव प्रक्रिया चल रही है।

खबर खास, शिमला :

बचे हुए सात जिलों में सोमवार को यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस बारे में मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में संगठन चुनाव अधिकारी डा.राजीव भारद्वाज ने बताया कि सर्व सम्मति से नौ जिलों में चुनाव पूरे हो गए हैं और अन्य जिलों में सोमवार को यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
हिमाचल भाजपा के सह चुनाव अधिकारी संजीव कटवाल ने बताया कि चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहौल स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना गया है। सुंदरनगर से अध्यक्ष बने हीरा लाल जिला मंडी के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। इसी तरह रतन सिंह पाल जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0