पर्यटन को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- हिमाचल में एडवेंचर, धार्मिक, वन्यजीव और प्राकृतिक पर्यटन के साथ निवेश की भी अपार संभावनाएं
पर्यटन को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- हिमाचल में एडवेंचर, धार्मिक, वन्यजीव और प्राकृतिक पर्यटन के साथ निवेश की भी अपार संभावनाएं
ख़बर ख़ास | हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश के लिए देशभर के निवेशकों को आमंत्रित किया है। रविवार को 56वें एफएचआरएआई वार्षिक सम्मेलन 2026 के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए पर्यटन सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और राज्य में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक निवेशक हिमाचल आएं और होटल, रेस्टोरेंट तथा पर्यटन से जुड़े अन्य क्षेत्रों में निवेश करें। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी पर काम कर रही है।
सुक्खू ने बताया कि हिमाचल में एयरपोर्ट और हेलीपोर्ट कनेक्टिविटी को तेजी से विस्तार दिया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटकों को राज्य की शांत घाटियों, स्वच्छ हवा और प्राकृतिक वातावरण का अधिक लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल को पर्यटन की दृष्टि से बेहद विविध राज्य बताते हुए कहा कि यहां एडवेंचर, वन्यजीव, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन सहित हर तरह की संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने निवेशकों से इन अवसरों को समझने और राज्य में नई परियोजनाएं शुरू करने का आह्वान किया।
सुक्खू ने हिमाचल की घने जंगलों, जलस्रोतों, बर्फीले क्षेत्रों और प्राकृतिक सुंदरता को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत के लिए हिमाचल प्राकृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है और पर्यटन के क्षेत्र में यहां व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
वहीं, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है और ऐसे सम्मेलन उद्योग की चुनौतियों, तकनीकी बदलावों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0