जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
खबर खास, शिमला :
जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले कश्मीरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और भाईचारे तथा सद्भाव के मूल्यों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने इस बर्बर हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश पीड़ितों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने जम्मू कश्मीर के कृषि मंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0