सीएम सुक्खू ने जताया शोक, डिप्टी सीएम सरकाघाट रवाना बस में 35 यात्री थे सवार, मृतकों में चार महिलाएं
सीएम सुक्खू ने जताया शोक, डिप्टी सीएम सरकाघाट रवाना बस में 35 यात्री थे सवार, मृतकों में चार महिलाएं
खबर खास, मंडी :
हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 23 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मडी के एसपी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों की हरसंभव मदद के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में चार महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल नंबर की बस गुरुवार सुबह जामनी से सरकाघाट के लिए चली थी। लगभग 45 मिनट बाद बस सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर मार्ग पर मसरेन तालगरा के पास बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे। कयास लगाया जा रहा है कि यह हादसा तीखे मोड़ पर चालक के बस पर से नियंत्रण खाने से हुआ है। घायलों को स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान सरकाघाट के पाटी भलयारा गांव के बलवीर कुमार (60), गांव गरौडु के अंतरिक्ष (17), गांव भलयाणा की बर्फी देवी (80), गांव रसेहड की गीता देवी (65), गांव रमेहड की डोमा देवी (70), गांव तलगरा की कलासी देवी (60), गांव मसेरन की सुमन कुमार (33) के तौर पर हुई है।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हुई है जबकि 23 घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
हादसे पर सीएम ने जताया शोक, डिप्टी सीएम सरकाघाट रवाना
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे को दुखद बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन को घायलों के इलाज व हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। इस हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शिमला से सरकाघाट की ओर रवाना हो गए थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0