मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया।

खबर खास, धर्मशाला/शिमला :
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया।
उन्होंने बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 वर्षों के दौरान अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण को संरक्षित करने के बोर्ड के प्रयासों को निरंतर सफलतापूर्वक जारी रहेंगे।
पर्यावरण कैलेंडर में 21 दिसम्बर, 2024 और 21 दिसम्बर, 2025 के मध्य पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण 50 दिनों को मनाने के लिए 50 प्रमुख गतिविधियों की रूपरेखा दी गई है। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रदेश के लोगों में जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
नए लान्च किए गए स्वर्ण जयंती लोगो को एचपीपीसीबी के सभी आधिकारिक पत्राचार पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और प्रयोगशालाएं 21 दिसम्बर, 2024 को स्वच्छता अभियान चलायेंगे।
स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनवरी 2025 के अंतिम पखवाड़े या फरवरी 2025 के प्रथम पखवाड़े में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, मलिन्द्र राजन, हरदीप बावा, नीरज नैय्यर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, एचपीपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0