जियालाल सोलन के अर्की जबकि रमेश जिला शिमला के सुन्नी से संबंध रखते हैं।
जियालाल सोलन के अर्की जबकि रमेश जिला शिमला के सुन्नी से संबंध रखते हैं।
खबर खास, शिमला :
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हरी झंडी के बाद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को दो और नए जज मिल गए हैं। केंद्र सरकार ने एडवोकेट जियालाल भारद्वाज व रोमेश वर्मा की नियुक्ति के बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है।
इससे पहले, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भूषण रामकृष्ण गवई की अगुआई वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीते 15 सितंबर की बैठक में ही एडवोकेट जियालाल भारद्वाज व रोमेश वर्मा के नाम के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।
एडवोकेट जियालाल भारद्वाज व रोमेश वर्मा दोनों का ही वकालत के क्षेत्र में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। इनके बेहतरीन काम को देखते हुए बैंच में प्रमोट किया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य हाईकोर्ट में न्यायिक शक्ति को बढ़ाना और मामलों के निपटारे में तेजी लाना है। हाईकोर्ट में काफी संख्या में केस लंबित हैं। नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। जियालाल जिला सोलन के अर्की से संबंध रखते हैं। वहीं रमेश जिला शिमला के सुन्नी से संबंध रखते हैं।
हिमाचल हाईकोर्ट में अभी चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया समेत 11 न्यायाधीश है। दो नए जजों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जस्टिस की संख्या 13 हो जाएगी। दोनों नव नियुक्त जज को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद दोनों कार्यभार संभालेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0