उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम ने कलसुंई से पठानकोट तक निःशुल्क बस सेवा चलाई है। अब तक 36 बसें यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगाई गई हैं और आवश्यकता पड़ने पर अधिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम ने कलसुंई से पठानकोट तक निःशुल्क बस सेवा चलाई है। अब तक 36 बसें यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगाई गई हैं और आवश्यकता पड़ने पर अधिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
खबर खास, शिमला :
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चम्बा ज़िले के कलसुंई क्षेत्र में फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम ने कलसुंई से पठानकोट तक निःशुल्क बस सेवा चलाई है। अब तक 36 बसें यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगाई गई हैं और आवश्यकता पड़ने पर अधिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। अब तक लगभग 2,250 श्रद्धालुओं को निगम के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा चुका है।
अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा के दौरान सुगम परिवहन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने निगम कर्मचारियों की लगन और तत्परता की सराहना की, जिन्होंने सेवा भाव के साथ समय पर फंसे यात्रियों को सहायता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0