मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने सहित अन्य मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने सहित अन्य मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
खबर खास, शिमला :
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने सहित अन्य मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने सेब बागवानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पहलों जैसे कि यूनिवर्सल कार्टन और वजन के आधार पर सेब का क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कोकू नाला से घरोक के लिए सम्पर्क सड़क और कचनाला से घरोक के लिए पेयजल योजना के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोटखाई आने के लिए भी अमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर भी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0