हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही खूब हंगामा हुआ। विधानसभा में भाजपा विधायकों ने बंद किए गए संस्थानों को लेकर कांग्रेस सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही खूब हंगामा हुआ। विधानसभा में भाजपा विधायकों ने बंद किए गए संस्थानों को लेकर कांग्रेस सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
सीएम सुक्खू और जयराम में नोकझोंक के बाद सदन से बाहर आया विपक्ष
खबर खास, धर्मशाला :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही खूब हंगामा हुआ। विधानसभा में भाजपा विधायकों ने बंद किए गए संस्थानों को लेकर कांग्रेस सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष सदन से नारेबाजी करते हुए बाहर आ गया।
गौर रहे कि बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में संस्थान बंद करने और नए संस्थान खोलने से जुड़ा सवाल पूछा था। आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने 1865 संस्थान डिनोटिफाइ किए है। कांग्रेस सरकार ने 37 नए संस्थान खोले हैं जबकि 103 संस्थानों की अलग से नोटिफिकेशन की गई।
वही, सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि सरकार बार बार कह रही है नीड-बेस्ड संस्थान खोले जाएंगे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने 11 दिसंबर को शपथ ली। कैबिनेट का गठन भी नहीं हुआ था, इस बीच सीएम-डिप्टी सीएम ने 12 दिसंबर को 1000 से ज्यादा पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संस्थान बंद कर दिए।
जयराम ने कहा, पूर्व सरकार ने एक अप्रैल 2022 के बाद बजट का प्रावधान कर इन संस्थानों को खोला था। कांग्रेस सरकार ने राजनीति दुर्भावना से इन्हें बंद किया गया। उन्होंने कहा, सरकार बार बार कह रही है कि नीड बेस्ड संस्थान खोले जाएंगे। 11 दिसंबर को सीएम-डिप्टी सीएम ने शपथ ली और 12 दिसंबर को संस्थान बंद कर दिए। ऐसे में सरकार ने कब नीड बेस्ड सर्वे किया।
जयराम ने कहा कि 1094 स्कूल इस सरकार ने दो साल में बंद कर दिए है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सुक्खू सदन के भीतर झूठ बोलने के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो स्कूल बंद किए गए हैं, उनमें ज्यादातर ट्राइबल एरिया के हैं, जहां बच्चों को दूर दराज के स्कूलों में जाने में परेशानी होती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0