कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में उतरेगी भारतीय टीम, 11 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगी विश्व कप
कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में उतरेगी भारतीय टीम, 11 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगी विश्व कप
ख़बर ख़ास | खेल
एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में आज भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला चीन से होगा। पूल डी के इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारत और चीन के बीच मुकाबला नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में शाम 4:30 बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा।
कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई वाली भारतीय टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा। अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया टीम की अहम कड़ी होंगी। सविता अब तक 313 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं और बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
भारत 20 खिलाड़ियों के दल के साथ विश्व कप में उतरा है। खास बात यह है कि टीम की 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अपना दमखम दिखाएंगी। ऐसे में चीन के खिलाफ पहला मुकाबला युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।
टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ने मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भी खेला है। टीम की कमान सलीमा टेटे के हाथों में है, जबकि डच कोच शोर्ड मारिने के मार्गदर्शन में भारतीय खिलाड़ी अपनी रणनीति को मैदान पर उतारेंगी।
भारतीय टीम में सविता, बिचू देवी खरीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं।
वहीं चीन की टीम भी मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी। चीन की कप्तानी ओउ जिक्सिया करेंगी। भारत की नजरें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर विश्व कप अभियान का शानदार आगाज करने पर रहेंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0