शनिवार सुबह बशांग के पास हुआ हादसा; बस में चार यात्री, चालक और परिचालक समेत छह लोग थे सवार
शनिवार सुबह बशांग के पास हुआ हादसा; बस में चार यात्री, चालक और परिचालक समेत छह लोग थे सवार
खबर खास | कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार सुबह मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस सड़क पर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना बशांग के पास हुई।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे पुलिस लाइन बशांग के पास हुआ। उस समय बस में चार यात्रियों के अलावा चालक और परिचालक समेत कुल छह लोग सवार थे।
हादसे में चालक समेत पांच लोगों को चोटें आईं, जबकि परिचालक को मामूली चोट लगी। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू रेफर किया गया।
घायलों की पहचान श्याम लाल (45), पुत्र लाला राम, निवासी बास्कोला कैटरीन, कुल्लू; कृष्ण थापा (42), पुत्र ईमान थापा, निवासी बांद्रोल, कुल्लू; छाया देवी (25), पत्नी राकेश कुमार; राकेश कुमार (31), पुत्र सरदारी लाल, दोनों निवासी कुठैड़, पठानकोट; बस चालक मनमोहन सिंह (42), पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी वाहट गांव, चुवाड़ी; और परिचालक प्रवीण (46), पुत्र लाभ सिंह, निवासी खन्नी, नूरपुर के रूप में हुई है।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद दुर्घटना की वजह सामने आने की उम्मीद है। घायलों की स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0