गल्प शिपिंग में रुकावट से ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई प्रभावित, टीमों को करना पड़ सकता है सीमित उपयोग
गल्प शिपिंग में रुकावट से ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई प्रभावित, टीमों को करना पड़ सकता है सीमित उपयोग
ख़बर ख़ास, खेल :
आगामी इंग्लिश क्रिकेट सीजन इस बार एक अनोखी चुनौती के साथ शुरू होने जा रहा है, क्योंकि ड्यूक्स गेंदों की कमी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारियों पर असर डालना शुरू कर दिया है। 3 अप्रैल से शुरू होने वाले सीजन से पहले ही अधिकारियों और टीमों के बीच चिंता बढ़ गई है।
इस समस्या की मुख्य वजह गल्फ क्षेत्र में शिपिंग रूट्स में आई रुकावट है, जिसके कारण दक्षिण एशिया से यूनाइटेड किंगडम तक क्रिकेट गेंदों की सप्लाई में देरी हो रही है। क्षेत्र में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव ने माल ढुलाई को प्रभावित किया है, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया है।
फिलहाल ड्यूक्स गेंदों का स्टॉक सामान्य स्तर से लगभग आधा ही रह गया है। ऐसे में काउंटी चैंपियनशिप के शुरुआती मैचों में टीमों को सीमित गेंदों के साथ काम चलाना पड़ सकता है। सभी 18 फर्स्ट-क्लास काउंटी इन गेंदों पर निर्भर हैं, इसलिए उनके उपयोग को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
ब्रिटिश क्रिकेट बॉल्स लिमिटेड के मालिक दिलीप जाजोदिया ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि उत्पादन में कोई कमी नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट में आ रही दिक्कतों ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। फैक्ट्रियों में गेंदें तैयार हैं, लेकिन एयरलाइंस द्वारा माल ढुलाई में रुकावट के कारण उनकी डिलीवरी में देरी हो रही है।
इस संकट के चलते ट्रांसपोर्ट लागत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। सुरक्षा चिंताओं और बदले हुए फ्लाइट रूट्स के कारण फ्रेट चार्जेस लगभग तीन गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे सप्लाई चेन और महंगी हो गई है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक अधिकारी ने इसे घरेलू क्रिकेट सिस्टम के लिए एक चेतावनी बताया है, जिससे भविष्य में बेहतर लॉजिस्टिक प्लानिंग की जरूरत सामने आई है। ड्यूक्स गेंदों का निर्माण भी एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें कई देशों में अलग-अलग चरण शामिल होते हैं।
सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही समय बचा है, ऐसे में क्रिकेट प्रशासन के सामने चुनौती है कि उपलब्ध संसाधनों का सही प्रबंधन करते हुए प्रतियोगिता को सुचारू रूप से शुरू किया जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0