हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज इंद्री विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए लगभग 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत की कुल 4 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज इंद्री विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए लगभग 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत की कुल 4 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
सैनी ने 11 करोड़ रुपये की लागत की कुल 4 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज इंद्री विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए लगभग 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत की कुल 4 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें मुगल माजरा गांव में 33 के.वी. सब-स्टेशन तथा मटक माजरी गाँव में स्विमिंग पूल का उद्घाटन शामिल है। इन पर 9 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आई है। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने बीबीपुर जाटान व दनियालपुर के उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया। इन पर 1 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को जिला करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्री हल्कावासियों के लिए घोषणाओं की झड़ी लगाई। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि महाग्राम योजना के तहत गाँव संगोहा व संघोई में पेजयल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य तीव्र गति से किया जायेगा, इस पर 24 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
मुख्यमंत्री ने इंद्री में छठ पूजा घाट बनाने, पीडब्ल्यूडी की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये तथा मंडी बोर्ड की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही, इंद्री हलके के स्कूलों के नवीनीकरण और उनके रखरखाव के लिए 5 करोड रुपए देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि बड़ा गांव के सब सेंटर को पीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा। हर्बल पार्क के विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य तीव्रता से किया जायगा। धनोरा एस्केप में पानी के कारण प्रभावित होने वाले गांवों की समस्या का भी निराकरण किया जाएगा, ताकि जलभराव के कारण फसलों को नुकसान न हो।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि इंद्री एस्केप पर वीआर ब्रिज बनाया जायगा और पुराने पुल का नवीनीकरण भी किया जाएगा। इंद्री एस्केप पर आरडी 0-5200 से दायीं ओर रास्ते का निर्माण किया जायगा। उन्होंने कहा कि इंद्री बाईपास को फोर लेन करने के लिए फिजिबिलिटी चेक करवाकर इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0