हरियाणा में 10 सीटें कांग्रेस ने 100 से 1000 वोटों के अंतर से जीती, यदि ईवीएम में गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें न जीतती
हरियाणा में 10 सीटें कांग्रेस ने 100 से 1000 वोटों के अंतर से जीती, यदि ईवीएम में गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें न जीतती
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 10 ऐसी सीटें हैं, जहां 100 वोटों से लेकर 1000 वोटों तक के अंतर से कांग्रेस चुनाव जीती है। अगर ईवीएम कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें नहीं जीत पाती। इस बात को लेकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी को समझाएं और उनका इलाज करवाएं, नहीं तो झूठ का कोई इलाज नहीं है।
मुख्यमंत्री बुधवार को कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर भी मौजूद रहे।
सैनी ने कहा कि जब भी देश या प्रदेश में चुनाव का परिणाम आता, तभी कांग्रेस ईवीएम को दोषी ठहराती रही। यही नहीं, इस बार के चुनावों में तो कांग्रेस नेता कहते रहे कि यदि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो संविधान को खतरा हो जाएगा। राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता तो संविधान को साथ लेकर प्रचार करते रहे, परंतु देश की जनता ने इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं किया और तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को चुना और हरियाणा में भी तीसरी बार नॉन स्टाप भाजपा की सरकार बनी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति की प्रबल इच्छा रखने वालों के कारण इस देश का दो हिस्सों में बंटवारा हुआ था। आजादी से एक दिन पहले देश के लोगों ने इस विभाजन के दंश को झेला है। विभाजन के दौरान परिवारों के सदस्य बिछड़ गए, बेटियों व बच्चों को मार दिया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0