कब, कहां और कितने बजे होंगे मैच, जानिए पूरी सीरीज का शेड्यूल और अहम आंकड़े
कब, कहां और कितने बजे होंगे मैच, जानिए पूरी सीरीज का शेड्यूल और अहम आंकड़े
ख़बर ख़ास, खेल :
भारतीय क्रिकेट टीम आज बुधवार को साल का अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने जा रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा और इसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही यह पांच मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह घरेलू टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी द्विपक्षीय सीरीज होगी। भारतीय टीम 7 फरवरी से अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है और ऐसे में यह सीरीज खिलाड़ियों के फॉर्म और टीम संयोजन को परखने का बड़ा मौका मानी जा रही है।
इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो रही है। बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में आराम दिया गया था, लेकिन टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने का भी मौका होगा। भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
अगर टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। तीन मैच टाई रहे हैं। जीत प्रतिशत के लिहाज से भारतीय टीम ने करीब 48 प्रतिशत मैच जीते हैं, जबकि 40 प्रतिशत मुकाबलों में उसे हार मिली है।
घरेलू मैदान पर भारत का रिकॉर्ड और भी मजबूत रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेले गए 11 टी20 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार मिली है। यानी घरेलू मैदान पर भारत की जीत का प्रतिशत करीब 63 फीसदी है। ऐसे में नागपुर में खेले जाने वाले इस पहले मुकाबले में टीम इंडिया को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0