क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की बड़ी कार्रवाई; एनडीपीएस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की बड़ी कार्रवाई; एनडीपीएस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार
खबर खास | पंचकूला
पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिंदर सिंह उर्फ मिंडी, जसविंदर सिंह उर्फ चिंडी और राकेश उर्फ अरमान उर्फ रमेश के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फाजिल्का जिले के निवासी हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 3.89 किलोग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में नशा तस्करी से संबंधित नकदी बरामद की गई थी। इन गिरफ्तारियों के बाद मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) अरविंद कंबोज ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-20 पंचकूला स्थित श्मशान घाट के पास से लवजोत सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार किया था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से छह पैकेटों में पैक 3.89 किलोग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और 14 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की थी। इसके बाद आरोपी के खुलासे पर चंडीगढ़ स्थित उसके किराए के मकान से नशा बिक्री से अर्जित अतिरिक्त 1 लाख रुपये भी बरामद किए गए।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0