नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए आज अमृतसर जिला प्रशासन ने नशा तस्कर अजय कुमार उर्फ बिल्ली के घर को जेसीबी मशीन और मजदूरों की मदद से ध्वस्त कर दिया।
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए आज अमृतसर जिला प्रशासन ने नशा तस्कर अजय कुमार उर्फ बिल्ली के घर को जेसीबी मशीन और मजदूरों की मदद से ध्वस्त कर दिया।
गैर-कानूनी काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा - पुलिस कमिश्नर
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशे विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए आज अमृतसर जिला प्रशासन ने नशा तस्कर अजय कुमार उर्फ बिल्ली के घर को जेसीबी मशीन और मजदूरों की मदद से ध्वस्त कर दिया।
इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस नशा तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और डकैती का मामला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इन धाराओं और उसकी केस हिस्ट्री से स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में शामिल था। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह पुलिस से फरार है।
पुलिस कमिश्नर ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति किसी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक गैर-कानूनी काम करने वाले लोग मुख्यधारा में वापस नहीं आते या फिर पंजाब छोड़कर बाहर नहीं चले जाते। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारी युवा पीढ़ी को बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये तस्कर अपनी गंदी हरकतों से हमारे बच्चों का जीवन नशे की लत में बर्बाद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान और डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति नशा तस्करी के धंधे में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0