बांध को मजबूत करने के लिए मिट्टी डालने वाले ट्रैक्टरों को मिलेगा डीज़ल, जरूरतमंदों के लिए किराना, पशुओं का चारा और फीड की आपूर्ति
बांध को मजबूत करने के लिए मिट्टी डालने वाले ट्रैक्टरों को मिलेगा डीज़ल, जरूरतमंदों के लिए किराना, पशुओं का चारा और फीड की आपूर्ति
खबर खास, चंडीगढ़/पट्टी :
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज अपने विधानसभा हलका पट्टी के गांव भाओवाल में अस्थायी राहत कैंप की शुरुआत की। इस राहत कैंप के माध्यम से 30-35 किलोमीटर के दायरे तक जरूरतमंद लोगों में सामग्री वितरित की जाएगी।
भुल्लर ने जानकारी देते हुए कहा कि बांध पर मिट्टी डालने की सेवा में लगे सेवादार यदि अपने ट्रैक्टर में डीज़ल डलवाना चाहें तो उन्हें इस राहत कैंप से डीज़ल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप से आसपास के गांवों में जिन जरूरतमंदों को किराना, पशुओं का चारा और फीड आदि चाहिए होगी, उसकी आपूर्ति भी यहीं से की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि इस राहत कैंप से दवाइयों की व्यवस्था भी की जा रही है और नज़दीकी इलाकों में लंगर-प्रसाद का प्रबंध भी यहीं से किया जाएगा। यह राहत कैंप 24 घंटे कार्य करेगा और क्षेत्रवासियों, आम लोगों तथा किसानों के हित में काम करेगा।
भुल्लर ने डेराबस्सी से विधायक स कुलजीत सिंह रंधावा का धन्यवाद करते हुए बताया कि वे एक ट्रक राशन, दो ट्रक पशुओं का चारा, एक ट्रक किराने का सामान, आटा, दाल, तेल, चावल आदि और एक ट्रक फीड सेवा के रूप में लेकर आए हैं।
भुल्लर ने अपने क्षेत्र के युवा पार्टी कार्यकर्ताओं, पंच-सरपंचों और दानवीरों का आभार जताते हुए कहा कि किसान पूरी दुनिया का पेट भरता है और आज पंजाब के किसान को पानी से हुए नुकसान से बाहर निकालने की कड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस राहत कैंप की सेवा चौबीसों घंटे जारी रहेगी और टीम बनाकर आठ-आठ घंटे की ड्यूटी में बारी-बारी से सेवा की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरीके से घड़ुंम, घड़ुंम से मुठेवाल और झुग्गियों तक लगातार बांध को मज़बूत करने का कार्य जारी रहेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0