कहा— बुजुर्गों को मान-सम्मान देने के लिए पंजाब सरकार कर रही है व्यापक प्रयास वृद्धजनों को रहने, भोजन, चिकित्सा सहायता सहित हर सुविधा निःशुल्क मिलेगी राज्य स्तरीय ‘धियों की लोहड़ी’ कार्यक्रम के अवसर पर नवजन्मी बेटियों का सम्मान
कहा— बुजुर्गों को मान-सम्मान देने के लिए पंजाब सरकार कर रही है व्यापक प्रयास वृद्धजनों को रहने, भोजन, चिकित्सा सहायता सहित हर सुविधा निःशुल्क मिलेगी राज्य स्तरीय ‘धियों की लोहड़ी’ कार्यक्रम के अवसर पर नवजन्मी बेटियों का सम्मान
खबर खास, चंडीगढ़/मानसा-
मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। बुजुर्ग हमारा अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा-संभाल के लिए पंजाब सरकार ने 9.12 करोड़ रुपये की लागत से “सत्कार घर” का निर्माण किया है। यह बात सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर ने यहां सरकारी वृद्ध आश्रम “सत्कार घर” के उद्घाटन अवसर पर कही।
उन्होंने बताया कि 72 बेड वाले इस “सत्कार घर” में बुजुर्गों के लिए डे-केयर, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं, पुस्तकालय, योग कक्ष और गेम रूम जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं तथा आने वाले दिनों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने “सत्कार घर” में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका सम्मान किया। साथ ही राज्य स्तरीय ‘धियों की लोहड़ी’ कार्यक्रम के तहत 21 नवजन्मी बेटियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए ठोस प्रयास कर रही है। एक ओर जहां नशों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, वहीं करोड़ों रुपये के विकास कार्य भी जारी हैं।
इस अवसर पर मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार ने जरूरतमंद बुजुर्गों की बुढ़ापे में सेवा-संभाल के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि मानसा में 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीवरेज परियोजना चल रही है, साथ ही सड़कों के निर्माण कार्य भी जारी हैं, जो अगले 3-4 महीनों में पूरे हो जाएंगे।
इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक विम्मी भुल्लर ने कहा कि विभाग बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए लगातार विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर आईएएस ने कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा-संभाल सर्वोत्तम तरीके से की जाएगी और उन्हें घर जैसा वातावरण दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. बलजीत कौर द्वारा एलीम्को और नेकी फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और चश्मों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों का सम्मान किया गया तथा बुजुर्गों को पेंशन पत्र वितरित किए गए। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं और मेडिकल कैंप का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मंच संचालन की भूमिका डॉ. सुमन बत्तरा ने निभाई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0