हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को निर्बाध, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को निर्बाध, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को निर्बाध, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, वितरण तंत्र को आधुनिक बनाने, ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाने और स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक कदम उठाए गए हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आज गुरुग्राम के वाटिका सिटी क्षेत्र में 33 केवी के नवीन बिजली सब स्टेशन के उद्घाटन के दौरान संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण किया और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार नागरिकों को समयबद्धता के साथ उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को जाम मुक्त और सुगम यातायात व्यवस्था वाला शहर बनाने के लिए वर्ष 2025 में विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा और उनका त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में सरकार के स्तर पर विभिन्न गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें गुरुग्राम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लेकर तीन माह में पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एकल-प्रयोग पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह समाप्त करना और इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाना है।
उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि नागरिकों में जागरूकता फैलाना और उन्हें इस परिवर्तन में सहभागी बनाना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0