कहा, अंतिम व्यक्ति को नीति लाभ देने के लिए तीन गुणा रफ्तार से कार्यरत केंद्र व राज्य सरकार
कहा, अंतिम व्यक्ति को नीति लाभ देने के लिए तीन गुणा रफ्तार से कार्यरत केंद्र व राज्य सरकार
खबर खास, चंडीगढ़ :
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जनहित को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद में बैक टू बैक विकास कार्यों की नींव रखी। वार्ड न-12 के अंतर्गत हार्डवेयर चौक से पंचकुईया रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सर्विस रोड निर्माण कार्य और एनआईटी 01 स्थित रोज गार्डन के जीणोद्धार कार्य की विधिवत शुरुआत बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर की। इसके अलावा मंगलवार को धौज क्रशर जोन सड़क के विशेष मरम्मत कार्य की भी औपचारिक रूप से शुरुआत की।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क्षेत्रिय विकास कार्यों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा के सबसे बड़े पार्क रोज गार्डन का जीणोद्धार कार्य अब तेजी से पूरा होगा। इसमें लगभग 01 करोड़ 6 लाख की लागत से सिंथेटिक ट्रैक, 18 लाख की लागत से 05 कियारी का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूलों की महक होगी। साथ ही 70 लाख रुपये की लागत से लाईट व म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। इसी तरह 46 लाख की लागत से हार्डवेयर चौक से पंचकुइयां रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सर्विस रोड के कार्य निर्माण कार्य का भी मंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही विकास कार्य पूरे होंगे और क्षेत्र की एक बदली हुई सुंदर तस्वीर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लगभग 87 करोड़ रुपए लागत राशि के विकास कार्य बड़खल विधानसभा में कराए जाएंगे।
कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक और ट्रांजिट हब बनेगा फरीदाबाद
केंद्र व प्रदेश स्तर की योजनाओं पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई जा रही सभी योजनाएं नागरिक हितैषी हैं। सरकार की ओर से पूरे मंथन के बाद ही प्रत्येक नागरिक को ध्यान में रखकर योजना तैयार की जाती है। इन नीतियों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। सरकार का एकमात्र ध्येय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचना है। मौजूदा सरकार प्रयासों से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी इतनी मजबूत हो गई है कि यहां से निकलने वाले हाईवे से देश के किसी भी कोने में पहुंचा जा सकता है।
मंत्री ने कहा कि एक हाईवे को दूसरे हाईवे से सुनियोजित ढंग से जोड़ा गया है, जिससे सफर न केवल आसान हुआ है, बल्कि समय और ईंधन की बचत भी हो रही है। चाहे जयपुर जाना हो या मुंबई, चंडीगढ़ या वैष्णो देवी, फरीदाबाद से अब हर दिशा में निर्बाध और सुलभ कनेक्टिविटी उपलब्ध है। यह हाईवे कनेक्टिविटी फरीदाबाद को एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक और ट्रांजिट हब के रूप में उभर रही है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी नई गति मिल रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0