आरोपी चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखने और प्रतिबंध लगाने के लिए रैड नोटिस और लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था: डीजीपी
आरोपी चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखने और प्रतिबंध लगाने के लिए रैड नोटिस और लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था: डीजीपी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सक्रिय सहयोग से कई जघन्य अपराधों में शामिल भगोड़े भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष को कानून के दायरे में लाने के लिए मध्य एशियाई देश से निर्वासित करने के बाद सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज यहां डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर गठित आंतरिक सुरक्षा विंग के तहत कार्य करने वाले नव स्थापित ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है।
डीजीपी ने कहा कि आरोपी भुवनेश चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को ट्रैक करने और सीमित करने के लिए रैड नोटिस (रेड कॉर्नर नोटिस) और लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘निरंतर अंतरराष्ट्रीय समन्वय के परिणामस्वरूप एक मध्य एशियाई देश में उसके ठिकाने का पता लगाया गया, जिसके बाद उसे (भुवनेश) देश निकाला दे दिया गया और नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर का रहने वाला आरोपी भुवनेश चोपड़ा फिरोजपुर के सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड और नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों सहित हाई-प्रोफाइल अपराधों के संबंध में वांछित था। आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर, फाजिल्का और पटियाला जिलों में कम से कम नौ मामले दर्ज हैं।
डीजीपी ने कहा कि आरोपी भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष पाकिस्तान से पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी में सहायता कर रहा था और कानून से बचने के लिए विदेश भागने में सफल हो गया था।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के अलावा चोपड़ा अगस्त 2024 में फिरोजपुर में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता भी था, जिसमें चोपड़ा और दिलदीप सिंह की आपसी रंजिश के चलते दिलदीप सिंह समेत एक युवा लड़की और एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई थी।
डीजीपी ने कहा कि चोपड़ा की गिरफ्तारी से फिरोजपुर और पड़ोसी सीमावर्ती जिलों में आने वाली नशीले पदार्थों की खेपों का लॉजिस्टिक्स नेटवर्क काफी हद तक कमजोर हो जाएगा, जिससे सीमा पार से चल रही नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0