वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए बजट में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 281 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए बजट में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 281 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
श्री आनंदपुर साहिब में झज्जर बचोली वन्यजीव अभयारण्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
खबर खास, चंडीगढ़ :
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए बजट में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 281 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब में ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में झज्जर बचोली वन्यजीव अभयारण्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा सुनिश्चित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने और जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 3 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें ट्यूबवेलों के आसपास 29 लाख पौधे शामिल हैं। इसके अलावा, पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान वर्ष में 268 नानक बगीचे और 46 पवित्र वन स्थापित किए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0