पुलिस ने 720 CCTV कैमरे खंगाले, 120 से अधिक लोगों से पूछताछ; खासा आर्मी कैंप और जालंधर ब्लास्ट मामलों की जांच तेज
पुलिस ने 720 CCTV कैमरे खंगाले, 120 से अधिक लोगों से पूछताछ; खासा आर्मी कैंप और जालंधर ब्लास्ट मामलों की जांच तेज
खबर खास | अमृतसर
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित खासा आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात हुए IED धमाके के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि, गुरुवार शाम तक दोनों से औपचारिक पूछताछ नहीं हो सकी।
सूत्रों के अनुसार, दिनभर वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस अधिकारी जांच प्रक्रिया में पूरी तरह शामिल नहीं हो पाए। संदिग्धों के परिजनों ने उन्हें शुक्रवार सुबह दोबारा जांच एजेंसियों के सामने पेश करने की जिम्मेदारी ली है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात दोनों युवक रात करीब 10:30 बजे से 10:45 बजे के बीच खासा आर्मी कैंप के आसपास घूमते दिखाई दिए थे। इसके लगभग 15 मिनट बाद, करीब 11 बजे कैंप के बाहर जोरदार विस्फोट हुआ।
पुलिस टीमें अब संदिग्धों से जुड़े अन्य सुराग जुटाने में लगी हैं। गांव की पंचायत और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है।
इधर, पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां और फॉरेंसिक टीमें मिलकर जालंधर बम ब्लास्ट मामले और अमृतसर के खासा आर्मी कैंप विस्फोट की संयुक्त जांच कर रही हैं।
जांच एजेंसियों ने अब तक करीब 720 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल ली है, जबकि लगभग 120 लोगों को पूछताछ और जांच के दायरे में लिया गया है।
वहीं, जालंधर ब्लास्ट मामले की जांच अब फगवाड़ा तक पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी संभावित लिंक और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0