पंजाब के माहौल बिगड़ने का दिया था हवाला कहा था, गैंगस्टरों को महिमामंडित करने का प्रयास
पंजाब के माहौल बिगड़ने का दिया था हवाला कहा था, गैंगस्टरों को महिमामंडित करने का प्रयास
खबर खास, चंडीगढ़ :
पिछले दो दिनों से विवादों में घिरी वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' अब रिलीज नहीं होगी। केंद्र सरकार की ओर से इस पर रोक लगा दी गई है। यह वेब सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी। इसे लेकर बीते रोज पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती है तो पंजाब का माहौल खराब हो सकता है।
वहीं, इस मामले में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।
इस सीरीज को लेकर लॉरेंस के परिवार ने भी विरोध जताया था। उन्होंने इस सीरीज के कंटेंट, इसके निर्माण की प्रक्रिया और रिलीज होने के समय पर सवाल खड़े किए थे। परिवार का कहना था कि यह सीरीज न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि न्यायिक प्रणाली और पंजाब की गौरवशाली संस्कृति का भी अपमान करती है। परिवार ने यह भी कहा कि इसके लिए परिवार से कोई अनुमति नहीं ली गई। परिवार ने इसके प्रोड्यूसर पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0