सभी मृतक स्थानीय और उनकी आयु 17 से 19 वर्ष के बीच पिकअप में चार युवक थे सवार, उनमें से एक गंभीर
सभी मृतक स्थानीय और उनकी आयु 17 से 19 वर्ष के बीच पिकअप में चार युवक थे सवार, उनमें से एक गंभीर
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विस क्षेत्र में रविवार अल सुबह एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह हादसा लम्बाथाच-कल्हणी सड़क पर सुबह करीब चार पेश आया। एक जीप में सवार युवक मौत का शिकार बन बैठे। हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम सीएचसी बगसाइड में करवाया जा रहा है तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक यह पिकअप वाहन सिलीबागी से लंबाथाच की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बुनालीधार नामक स्थान पर बड़े मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जीप में कुल चार युवक सवार थे। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक इतनी सुबह कहां जा रहे थे।
मृतकों की पहचान ऋतिक ठाकुर (19), सुनील (17) और ईशान (18) के रूप में हुई है। इस हादसे में कुशाल (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। सभी युवक सराज क्षेत्र के केलोधार और आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0