पवित्र माघी मेले के अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने श्री मुक्तसर साहिब स्थित गुरुद्वारा टूट्टी गंडी साहिब में मत्था टेका।
पवित्र माघी मेले के अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने श्री मुक्तसर साहिब स्थित गुरुद्वारा टूट्टी गंडी साहिब में मत्था टेका।
खबर खास, चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब :
पवित्र माघी मेले के अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने श्री मुक्तसर साहिब स्थित गुरुद्वारा टूट्टी गंडी साहिब में मत्था टेका।
इस दौरान गुरुद्वारा साहिब जाने वाले रास्तों पर संगत का भारी जन समूह देखा गया। विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां के अलावा मत्था टेकने वाले मंत्रियों में अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह खुड़ियां, डॉ. बलजीत कौर और संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल थे। सभी ने सरबत के भले के लिए अरदास की गई। यह उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा साहिब जाने वाले सभी रास्तों पर बीती रात भर श्रद्धालुओं को लंगर परोसा गया।
इस पवित्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता श्रीमती हरपाल कौर ने भी गुरुद्वारा साहिब में मानवता की भलाई के लिए अरदास की। पुलिस ने सभी रास्तों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए उचित सुरक्षा प्रबंध किए थे ताकि दूर-दराज से आने वाली संगत को कोई परेशानी न हो। घोड़ा मंडी में घोड़ों का एक विशेष मेला भी आयोजित किया गया, जहां विभिन्न लोगों और व्यापारियों ने अपने घोड़े, पक्षी, विभिन्न नस्लों के कुत्ते और अन्य जानवर प्रदर्शनी के लिए लाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0