विभाग की तीन महीनों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की, पूर्व सैनिकों के काम को प्राथमिकता देने के भी दिए निर्देश
विभाग की तीन महीनों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की, पूर्व सैनिकों के काम को प्राथमिकता देने के भी दिए निर्देश
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए तेज़ी से काम कर रही है। इस वचनबद्धता के अनुसार, रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में सीनियर अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में विभाग के अधीन चल रही योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति का जायज़ा लिया।
मीटिंग के दौरान, रक्षा सेवा कल्याण विभाग के डायरैक्टर ब्रिगेडियर भुपिन्दर सिंह ढिल्लों (सेवामुक्त) द्वारा मंत्री को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों के अधीन हुई प्रगति पर विस्तार से अवगत करवाया गया।
भगत ने अधिकारियों को सभी भलाई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से सम्बन्धित सभी कामों को और ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
मंत्री ने विभाग को राज्य भर के सैनिक रैस्ट हाऊसों के नवीनीकरण के काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने आधिकारियों को हिदायत की कि पंजाब सरकार द्वारा चलाईं जा रही विभिन्न भलाई स्कीमों संबंधी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये जिससे वह इन स्कीमों का पूरा लाभ ले सकें।
मीटिंग के दौरान ब्रिगेडियर भुपिन्दर सिंह ढिल्लों (सेवामुक्त) और अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0