मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (पूर्व आर्मी चीफ) ने जिला भिवानी के देवसर स्थित माता मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (पूर्व आर्मी चीफ) ने जिला भिवानी के देवसर स्थित माता मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (पूर्व आर्मी चीफ) ने जिला भिवानी के देवसर स्थित माता मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मिजोरम के राज्यपाल परिवार सहित गांव देवसर में माता मंदिर पंहुचे और पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि वे माता के चरणों में देश के नागरिकों की तरक्की और कुशलता की कामना करते हैं। हरियाणा प्रदेश व देश आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़े।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितीय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा है कि आज विश्व के देशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ा है। भारत व भारतीय की विश्व में एक पहचान बनी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0