हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आगामी 13 अप्रैल को जिला फरीदाबाद और गुरुग्राम में होने वाली सीडीएस परीक्षा-1, 2025 तथा एनडीए एवं एनए-परीक्षा-1, 2025 के आयोजन सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आगामी 13 अप्रैल को जिला फरीदाबाद और गुरुग्राम में होने वाली सीडीएस परीक्षा-1, 2025 तथा एनडीए एवं एनए-परीक्षा-1, 2025 के आयोजन सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आगामी 13 अप्रैल को जिला फरीदाबाद और गुरुग्राम में होने वाली सीडीएस परीक्षा-1, 2025 तथा एनडीए एवं एनए-परीक्षा-1, 2025 के आयोजन सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने कहा कि इन परीक्षाओं के प्रदेश के जिला फरीदाबाद में 12 और गुरुग्राम में 27 केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा स्थलों, खास तौर पर एंट्री गेट, पिछले गेट और पार्किंग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा स्थल के पास किसी भी प्रकार के व्यवधान या आंदोलन की अनुमति न दी जाए। संवेदनशील सामग्री लाने-ले जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, प्रत्येक परीक्षा स्थल पर महिला पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए।
अनुराग रस्तोगी निर्देश दिए कि परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों तथा परीक्षा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके आने-जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की जाए। परीक्षा के निर्बाध संचालन के लिए सभी केन्द्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा स्थलों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य आईटी/संचार उपकरणों का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक स्थल पर जैमर लगाए जा रहे हैं। परीक्षाओं में कदाचार के मामलों को देखते हुए संबंधित परीक्षा पदाधिकारियों को उचित रूप से जागरूक किया जाना चाहिए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवास, निगरानी एवं समन्वय की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त एस.के. गुप्ता तथा गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा ने भी भाग लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0