हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले धन्यवाद-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले धन्यवाद-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले धन्यवाद-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ही महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री लगभग 543 लाख रुपए की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन कोथल खुर्द का उद्घाटन करेंगे। इसी प्रकार निम्बी में लगभग 458.72 लाख रुपए, मांडोला में लगभग 528.45 लाख रुपए व दुलोठ अहीर में लगभग 857.75 लाख की लागत से तैयार विभिन्न तालाबों को जोड़ने के लिए दबावयुक्त पाइपलाइन बिछाने का कार्य का उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री लगभग 1531.11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पीएच एमसी-5 से पीएच एनबी-1 के बीच नारनौल शाखा से एस्केप चैनल के रूप में 1600 एमएम एनपी-3 आरसीसी पाइपलाइन बिछाकर झगड़ोली से दोहान नदी के रिचार्ज का शिलान्यास भी करेंगे। इसी प्रकार लगभग 1918.01 लाख रुपए की लागत से बनने वाले महेंद्रगढ़ शहर में वाटर सप्लाई स्कीम के तहत एएमआरयूटी-2 का शिलान्यास करेंगे। लगभग 539.92 लाख रुपए की लागत से बनने वाले झोजू कलां- कादमा- सतनाली रोड 24 से 32.17 किलोमीटर सड़क का व लगभग 368.44 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले सतनाली-बाडरा-जुई-कैरू- तोशाम 7 किलोमीटर रोड का शिलान्यास भी करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0