सुक्खू बोले—कांग्रेस में नए युग की शुरुआत, संगठन को और मिलेगी मजबूती
सुक्खू बोले—कांग्रेस में नए युग की शुरुआत, संगठन को और मिलेगी मजबूती
ख़बर ख़ास, शिमला :
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
सीएम सुक्खू ने विनय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके नियुक्त होने से कांग्रेस संगठन में एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व के आने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और जल्द ही नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जो आगामी चुनावों में कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नए अध्यक्ष के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि डेढ़ वर्ष पहले भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की थी, लेकिन प्रदेश की जनता ने उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है और हर क्षेत्र में वित्तीय अनुशासन के साथ विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी विनय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि संगठन कांग्रेस सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए मजबूती से काम करेगा। उन्होंने सीएम सुक्खू की नेतृत्व क्षमता और सरकार की नई पहलों की सराहना की।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मिशन रिपीट को सफल बनाने में संगठन की भूमिका अहम होगी और कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएंगे। नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को हर व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह, मंत्रीगण, विधायक, पूर्व मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0