मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नलिन आचार्य, जिन्हें हिमाचल में बंधु जी के नाम से जाना जाता है, के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वह 67 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नलिन आचार्य, जिन्हें हिमाचल में बंधु जी के नाम से जाना जाता है, के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वह 67 वर्ष के थे।
ख़बर ख़ास , चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नलिन आचार्य, जिन्हें हिमाचल में बंधु जी के नाम से जाना जाता है, के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वह 67 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नलिन आचार्य एक समर्पित और साहसी पत्रकार थे, जिन्होंने अपने पूरे करियर में मूल्य आधारित पत्रकारिता को कायम रखा। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान, विशेषकर जनहित के मुद्दों को उजागर करने की उनकी प्रतिबद्धता को सदैव याद रखा जाएगा।
श्री सुक्खू ने कहा कि नलिन आचार्य का निधन मीडिया जगत और समग्र समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। नलिन आचार्य के पिता, संतोष कुमार ने वर्ष 1976 में शिमला से शिवालिक संदेश और वर्ष 1980 में वीर हिमाचल से पत्रकारिता शुरू की थी। नलिन आचार्य ने भी शिमला में वीर हिमाचल समाचार पत्र से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0