मुख्यमंत्री ने किया प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित
मुख्यमंत्री ने किया प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित
खबर खास, शिमला :
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां नादौन विधानसभा क्षेत्र की बड़ा और फस्टे ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि बड़ा पंचायत में स्थापित होने वाले स्पाइस पार्क का शिलान्यास शीघ्र ही किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को प्राकृतिक खेती पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र मंे प्राकृतिक खेती से हल्दी उगाने की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं के दाम 60 रुपये प्रतिकिलो, निर्धारित किए हैं और 15 अप्रैल, 2025 को पांगी उपमंडल को पूर्णतः प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा कच्ची हल्दी पर 90 रुपये और पांगी घाटी में उगाए गए जौ पर 60 रुपये प्रतिकिलो का समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य है जिसने प्राकृतिक खेती द्वारा उगाए गए उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने का आग्रह किया ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0