राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने किया औपचारिक ऐलान
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने किया औपचारिक ऐलान
खबर खास, नई दिल्ली :
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज, शनिवार को औपचारिक ऐलान करते हुए कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया है और वह भाजपा में शामिल हो गईं हैं।
गौर रहे कि बीते रोज सांसद राघव चड्ढा ने आप पार्टी को छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके साथ छह अन्य आप सांसद भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हीं में से एक स्वाति मालीवाल का नाम भी था। बीते रोज मालीवाल दिल्ली में नहीं थी, ऐसे में उनके आगामी कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आज उन्होंने अपने कदम को लेकर स्थिति साफ कर दी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास के कारण लिया है। मालीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इनमें 'ऑपरेशन सिंदूर' और नक्सलवाद का खात्मा शामिल है। उन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश करने जैसे फैसलों की भी सराहना की। मालीवाल ने दोहराया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। स्वाति ने कहा कि उन्होंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। ऊधर दूसरी तरफ आप के दिग्गज नेताओं का कहना है कि भाजपा में शामिल होने वाले आप नेता सभी पंजाब के गद्दार है। उन्होंने आप पार्टी के पीठ पर छुरा मारा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0