मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र क्वार में एक जिंदगी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत सक्रियता दिखाई।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र क्वार में एक जिंदगी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत सक्रियता दिखाई।
खबर खास, शिमला :
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र क्वार में एक जिंदगी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत सक्रियता दिखाई। मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने शिमला जिला प्रशासन को वीरेंद्र ठाकुर को तुरंत एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। वीरेंद्र ठाकुर उपमंडलाधिकारी कार्यालय क्वार में तैनात हैं जिन्हें अचानक असहनीय दर्द उठा जिस पर तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत थी।
मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को तुरंत क्वार भेजा। वीरेंद्र और उनकी बेटी को 4ः13 बजे एयरलिफ्ट कर शाम पांच बजे शिमला के आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब वीरेंद्र की हालत स्थिर है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी प्रशासन को मरीज को हरसंभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने इससे पहले भी दुर्गम क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अपना हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवाया है। वीरेंद्र ठाकुर के परिवार ने मुख्यमंत्री की इस उदारता और उन्हें आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए एयरलिफ्ट करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0