मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की विश्वविद्यालयों में खेल विभाग के 5 एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
प्रत्येक सेंटर में तीन खेलों की सुविधा होगी, यानी कुल मिलाकर 15 खेलों का प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक कर इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय में मिशन ओलंपिक 2036 के संबंध में खेल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने राज्य में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने, खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का खेल महाशक्ति राज्य है और इस स्थिति को और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं दी जाएंगी। स्टेडियमों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, कोच की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और प्रशिक्षण, खेल विज्ञान तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा। एक्सीलेंस सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शायन, खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल तथा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0