दीया मेहता जटिया संग रेड कार्पेट पर दिखा भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का शानदार संगम
दीया मेहता जटिया संग रेड कार्पेट पर दिखा भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का शानदार संगम
ख़बर खास | चंडीगढ़
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक, गाला के साथ 2026 में इस बार भारतीय कला और परंपरा का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
ईशा अंबानी, जो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं, अपने शाही लुक के चलते सुर्खियों में छा गईं। उन्होंने असली सोने के धागों से बनी साड़ी पहनी थी, जो न सिर्फ बेहद आकर्षक थी बल्कि भारतीय शिल्पकला की उत्कृष्टता को भी दर्शा रही थी। उनके इस लुक की सोशल मीडिया और फैशन जगत में जमकर सराहना हो रही है।
वहीं, दिया मेहता जटिया, जो श्लोक अंबानी की छोटी बहन हैं, ने भी अपने अनोखे आउटफिट से सबका ध्यान खींचा। उनका परिधान भारतीय सांस्कृतिक विविधता को आधुनिक अंदाज़ में पेश करता नजर आया, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
खास बात यह रही कि दीया को ईशा अंबानी के साथ इवेंट से पहले तैयार होते हुए देखा गया। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके इस ग्लैमरस अपीयरेंस को और भी ज्यादा चर्चा में ला दिया है।
मेट गाला 2026 में इन दोनों के शानदार लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय फैशन और परंपरा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में पूरी तरह सक्षम है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0