अमन अरोड़ा ने कैडेटों को दी बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं
अमन अरोड़ा ने कैडेटों को दी बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं
खबर खास, चंडीगढ़ :
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के 47 कैडेटों ने एन.डी.ए.-156 कोर्स के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (एन.डी.ए.) (II) लिखित परीक्षा पास कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस संबंध में यू.पी.एस.सी. ने बुधवार देर शाम परिणाम घोषित किए। यह कोर्स जून 2026 में शुरू होगा।
पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि एन.डी.ए. (II) लिखित परीक्षा देने वाले इस संस्थान के 57 कैडेटों में से 47 कैडेटों ने 82.45 प्रतिशत की शानदार सफलता दर से परीक्षा पास की है। यह संस्थान द्वारा एन.डी.ए. (I) या एन.डी.ए. (II) परीक्षाओं के लिए हासिल की गई अब तक की सबसे अधिक सफलता दर है।
कैडेटों को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, ‘ये कैडेट पंजाब का गौरव हैं। मेरी ओर से उन्हें एस.एस.बी. इंटरव्यू और ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं।’
परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल (रिटायर्ड) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. ने कहा कि कैडेट अब जल्द ही अपना सर्विसेज़ सेलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) इंटरव्यू देंगे। उन्होंने संस्थान के स्टाफ और अध्यापकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के नौ में से सात कैडेट ए.एफ.सी.ए.टी. परीक्षा पास कर चुके हैं, जिसके परिणाम हाल ही में डी-क्लासीफाइड किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक इसके 179 पूर्व विद्यार्थी रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बने हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0